Delhi Election Results 2020 : BJP ने स्वीकार की हार, लगे पोस्टर!

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का रुझान साफ होते ही भाजपा ने हार मान ली है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी हैं कि क्या भाजपा को पहले से ही अंदाजा था कि वह वोटों की गिनती में पिछड़ जाएगी।

भाजपा के दिल्ली दफ्तर में लगे पोस्टर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो है और उस पर लिखा है, ‘विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।’

इस पोस्टर को भाजपा की दिल्ली इकाई ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया।

पुराना पोस्टर है-

वहीं, दिल्ली भाजपा के नेता मनोज यादव कहते हैं कि यह पोस्टर पुराना है, और इसे पार्टी के प्रदर्शन से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है।

इससे पहले भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि ‘मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो आश्चर्यचकित न हों।’

गिनती से पहले भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे।

विजय गोयल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसे में पोस्टर कुछ और ही कहानी बयां करता है।

यह भी पढ़ें: यूपी की दलित पॉलिटिक्स में अब प्रियंका गांधी की एंट्री

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2020: ‘हनुमान’ पर राजनीति, तिवारी और केजरीवाल भिड़े

 

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More