प्रधानी का चुनाव लड़ने जा रहीं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

0

बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का नया गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गाने के बोल है ‘बलम परधानी लड़ब हमहूँ परधानिन बनब…’। इंटरनेट पर इस गाने ने धूम मचा रखी है।

इस गाने में नेहा पंचायत चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं। प्रधानी का चुनाव लड़ने के दौरान और जीत के बाद क्या होगा… उन्होंने गाने में बताया गया है। गाने को नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आप भी सुने नेहा सिंह राठौर का गाना-

नेहा सिंह राठौर एक चर्चित भोजपुरी लोकगायिका है। भोजपुरी में कोरोना जागरूकता गीत गाकर नेहा सिंह राठौर सोशल साइट पर काफी फेमस हो गई हैं।

17 सिंतबर को जब पीएम मोदी का जन्मदिन था उस दिन देश में कई जगह राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया था। उस वक़्त भी नेहा के गाने सोशल मीडिया पर छाये थे।

वहीं उनके फैन फालोइंग भी काफी बढ़ गई हैं। नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं। वो साल 2018 से ही गाना गा रही हैं। नेहा ने साल 2018 में यूपी के कानपुर से ग्रेजुएशन किया है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाईं नेहा सिंह राठौर, भोजपुरी गानों से उठाया आम मुद्दा

यह भी पढ़ें: VIDEO: बिहार में ‘का बा’ के जवाब में भाजपा ने लांच किया ‘ई बा’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More