ऐसी थी Nitish Kumar की लव लाइफ, बगावत कर की थी इंटरकास्ट मैरिज, पत्नी के निधन पर फूट-फूटकर रोये थे…

0

बिहार में सात बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बाधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

नीतीश कुमार ने पिछले साल ही लगातार 4 बार सीएम बनने रिकॉर्ड बिहार में बनाया। जिनके बारे में हम आपको वो बड़ी बातें बता रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

पटना के एक गांव बख्तियारपुर में 1 मार्च 1951 को कविराज राम लखन सिंह और परमेश्वरी देवी के यहां नीतीश कुमार का जन्म हुआ था। परिवार के लोग उन्हें मुन्ना बुलाते थे।

1973 में की थी शादी-

Nitish-Kumar-Wife

नीतीश कुमार एनआईटी पटना से इंजीनियरिंग किए हैं। उनके पिता एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और कांग्रेस से जुड़े थे।

लेकिन, जब उन्हें कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो वह जनता पार्टी का हिस्सा बन गए थे।

नीतीश कुमार साल 1973 में इंटरकास्ट मैरिज की थी। वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और जाति के कुर्मी हैं। उनकी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा भी कुर्मी समुदाय से ही आती हैं।

2007 में हुआ पत्नी का निधन-

nitish kumar wife

बता दें कि बिहार में कायस्थ भी सिन्हा सरनेम लिखते हैं। मंजू कुमारी सिन्हा सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी, जिनका 2007 में निधन हो गया।

सीएम नीतीश कुमार के इकलौते संतान निशांत कुमार हैं, जिनका जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वो शादीशुदा हैं।

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। लेकिन, अपने पिता के साथ एक अणे मार्ग में ही रहते हैं और आध्यात्म में रूचि रखते हैं।

यह भी पढ़ें: जब नेहरू की सिगरेट लेने इंदौर भेजा गया था विमान, जानें कैसे हुआ था पसंदीदा ब्रांड का इंतजाम

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के जन्मदिन पर JDU मना रहा ‘विकास दिवस’, तेजस्वी यादव ने इस अंदाज में दी बधाई

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More