अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार किसानों को कर रही है अपमानित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुल गई है।

0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुल गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बराबर आश्वासन देती रहती है कि किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जाएगी पर यह सच साबित नहीं होता।

भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग करती है:

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग कर झूठ फैलाती है, वह सच्चाई का सामना ही नहीं कर सकती है। किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। घोषित 1940 रूपये प्रति कुंतल की दर पर किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। एक तो तमाम जगहों पर क्रयकेन्द्र खुले ही नहीं है और जहां खुले हैं वहां बिचौलियों, अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान को अपनी फसल बेचने का मौका नहीं मिलता है।

किसानों के घरों में अंधेरा है:

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। किसानों के घरों में अंधेरा है। एक वर्ष से वे आंदोलित है। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दीपावली पर भी अंधेरा है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है।

 

यह भी पढ़ें: Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More