बड़ा खुलासा : रामविलास पासवान के नकली वारिस हैं चिराग…

0

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो चिराग पासवान नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। लोजपा के संस्थापक और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के दामाद साधु पासवान ने चिराग के राम विलास पासवान के वारिस होने पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

साधु पासवान ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान के तलाक को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री के वारिस नहीं हैं। साधु पासवान के इस आरोप के बाद अब सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।

साधु पासवान ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है, ‘रामविलास पासवान की असली वारिस मेरी पत्नी आशा पासवान और मेरी सास राजकुमारी देवी हैं। चिराग पासवान नकली वारिस हैं। रामविलास पासवान का कोई तलाक नहीं हुआ है।’

आगे उन्होंने कहा​ कि राजकुमारी देवी ही उनकी पत्नी हैं। मैं रामविलास पासवान के तलाक मामले की जांच की मांग करता हूं। सच क्या है सबके सामने आ जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘रामविलास पासवान अभी 10 साल और जिंदा रहते लेकिन अचानक चले गए। हमें उनसे मिलने नहीं दिया गया। आखिर समय में भी उनका चेहरा हम नहीं देख पाए। उनकी मृत्यु के पीछे कुछ न कुछ साजिश जरूर है।’

यह भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों के साथ आए चिराग पासवान, विजन डॉक्यूमेंट में​ किया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, रामविलास को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More