बड़ी खबर: CM योगी का बड़ा फैसला, तीन महीने में होंगी भर्ती प्रक्रियां-छह महीने में मिलेंगे नियुक्ति पत्र

बेरोजगारी को लेकर उठ रही आवाज का असर अब दिखाई देने लगा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा अफसरों से मांगा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और जल्द ही सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुलाने का आदेश दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें।

पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से की जाएं सभी भर्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सभी भर्तियां की जाएं।

एक लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। 50,000 शिक्षक की भर्ती हो चुकी है और एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्ती हो चुकी हैं। कोरोना कालखंड में सवा करोड़ लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।

शीघ्र प्रारंभ होगाी रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया

योगी ने आगे कहा कि हमारे युवा साथियों में प्रतिभा है, क्षमता है, मेधा है। वर्तमान सरकार सभी को बिना भेदभाव के समान अवसर उपलब्ध करा रही है। सभी विभागों में रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। हमारा प्रयास है कि आगामी 6 माह में सभी विभागों में चयन प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाए।

ज्ञात हो कि गुरुवार को युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए। वहीं, विपक्ष ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर बृहस्पतिवार को टॉप ट्रेंड करता रहा।

राजधानी लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कई जगह प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री आवास, हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

यह भी पढ़ें: भाजपा की पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी कोसी रेल महासेतु की सौगात

यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस, बसपा के चुनावी समर में उतरने से दिलचस्प होगा मुकबला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Hot this week

नवरात्रि में लहसुन खाना होता है वर्जित, जानिए क्यों

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का त्योहार हिंदुओं के...

योगा से दूर करें मानसिक तनाव, पतंजलि योग ने दी सलाह

Patanjali Yoga: ऋषिकेश में स्थित पतंजलि का संस्थान योग...

X ने भारत सरकार पर लगाया IT Act के दुरुपयोग का आरोप, दायर की याचिका

X vs Indian Government: एलन मस्क की स्वामित्व वाली...

प्राक्टर रजनीश ने की अश्लीलता की हदें पार, पुलिस ने दबोचा

UP News: हाथरस से एक बड़ा मामला देखने को...

Topics

नवरात्रि में लहसुन खाना होता है वर्जित, जानिए क्यों

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का त्योहार हिंदुओं के...

योगा से दूर करें मानसिक तनाव, पतंजलि योग ने दी सलाह

Patanjali Yoga: ऋषिकेश में स्थित पतंजलि का संस्थान योग...

16 साल बाद खत्म हुआ चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का रिश्ता, लिया तलाक

मशहूर टेलीविजन एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल...

बिगड़ा मौसमः 13 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी…

Weather: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में...

Related Articles

Popular Categories