UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ! 10 IPS अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया। इनमें से 9 अफसर डीआईजी (DIG) रैंक के हैं, वहीं एक एसपी सिटी स्तर के हैं। इनके अलावा देर रात 4 एडिशनल एसपी स्तर के पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला (4 PPS Transfer) हुआ है। एडिशनल एसपी को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के आदेश भी दिए गए हैं।

यहां देखें तबादले की लिस्ट-

  1. चंद्रप्रकाश को लखनऊ का UPSSF का डीआईजी बनाया गया है।
  2. आनंद प्रकाश तिवारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।
  3. उपेंद्र अग्रवाल लखनऊ पुलिस मुख्यालय के DIG बनाए गए हैं।
  4. धर्मेंद्र सिंह को लखनऊ रेलवे का DIG बनाया गया है।
  5. जे रविंदर गौड़ गोरखपुर के DIG बनाए गए हैं।
  6. डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह सहारनपुर रेंज के DIG बनाए गए हैं।
  7. आरके भारद्वाज मिर्जापुर रेंज के DIG बनाए गए हैं।
  8. अखिलेश कुमार आजमगढ़ रेंज के DIG बनाए गए हैं।
  9. सुभाषचंद्र दुबे वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।
  10. विकास कुमार आगरा एसपी सिटी बनाए गए हैं।

तबादलों का सिलसिला जारी-

मुकुल गोयल के डीजीपी (DGP Mukul Goel) बनने के बाद आईपीएस अफसरों के तबादले की यह पहली बड़ी सूची जारी की गई है। चर्चा है कि जल्द ही एडीजी, आईजी और जिला पुलिस कप्तानों की तबादला सूची भी जारी होगी। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक तबादला सूची पर मंथन चल रहा है।

अगस्त से ही यूपी पुलिस त्योहारों को सकुशल निपटाने की तैयारी में लग जाती है, जिसको देखते हुए ये तबादले काफी अहम माने जा रहे हैं।

4 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर-

इनके अलावा देर रात 4 एडिशनल एसपी स्तर के पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। इनमें राम अरज एडिशनल एसपी बिजनौर, अनित कुमार एडिशनल एसपी क्राइम मेरठ, मोहिनी पाठक एडिशनल एसपी यूपी 112 लखनऊ और रामसुरेश उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें: IPS बिग ब्रेकिंग: 109 आईपीएस अधिकारियों का हुआ इम्पैनलमेंट, देखें पूरी सूची

यह भी पढ़ें: यूपीपीएससी परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, पांच विषय हटाये गये

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More