भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ का ट्रेलर हुआ आउट, आते ही मचाई धूम

0

भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

राजघराना फिल्मों के बैनर तले बनी इस फिल्म में अरविंद अकेला ‘कल्लू’ मुख्य भूमिका में हैं। भोजपुरी के स्टार गायक अरविंद अकेला ‘कल्लू’ की यह ऐतिहासिक फिल्म साबित हो सकती है।

इसके अलावा यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय महानंद, देव सिंह, प्रेम दुबे, अनीता रावत, दीपक सिन्हा और रूप सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ ने जवानी की रेल कहीं छूट ना जाए, आवारा बलम, सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे, स्वर्ग और सइयां सुपरस्टार जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। कल्लू की फिल्म पत्थर के सनम के निर्देशक धीरज रणधीर, निर्माता आदित्य कुमार झा और सह निर्माता अमित कुमार हैं।

नीरज रणधीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस, एक्शन से भरपूर है। इसमें भोजपुरी गानों का बेहतरीन तड़का लगा है।

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म पत्थर के सनम का ट्रेलर रिलीज होते ही बहुत तेजी से वायरल हुआ है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘पटरी पर रेल अकेल चली’ गाने में दिखा अक्षरा सिंह का स्वैग वाला डांस

यह भी पढ़ें: दस साल पहले ऐसी दिखती थीं भोजपुरी क्वीन, खुद की फोटो देख हुईं उत्साहित

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More