मोनालिसा और विक्रांत की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

0

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ खुद की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में लाल आउटफिट में यह कपल काफी स्टाइलिश दिख रहा है। इन तस्वीरों में इस कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

मोनालिसा ने अपने लुक को रेड लिपस्टिक और पिंक आई मेकअप से पूरा किया। मोनालिसा ने 2017 में बिग बॉस 10 में अपने बॉयफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के बड़ी फैन फॉलोविंग है।

इन दिनों मोनालिसा मोस्ट पापुलर शो ‘नज़र’ में एक डायन की भूमिका निभा रही हैं। शो के लिए उनका लुक भी काफी लोकप्रिय हुआ है। मोनालिसा को घुंघराले बालों और नाटकीय मेकअप के साथ एथनिक आउटफिट्स में दर्शक काफी पंसद कर रहते हैं।

मोनालिसा उर्फ ​​अंतरा बिस्वास भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। ​मोनालिसा ने हिंदी, मराठी, बंगाली, उड़िया और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO : इस मानसून मोनालिसा पर छाया ‘पहला नशा, पहला खुमार…’

यह भी पढ़ें: तस्वीरें : मोनालिसा के सेक्सी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More