अफगानिस्तान की महिला सैनिक सीख रहीं हैं भारत से युद्ध के तरीके, देखें वीडियो

0

अफगानिस्तान में सबसे महिला होना किसी चुनौती से कम नहीं है। अफगानिस्तान ऐसा देश है जहां लड़कियों के स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाता है ऐसे देश की महिलाओं का वर्दी पहन के बंदूक थाम लेना किसी चुनौती से कम नहीं है। चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में इन दिनों अफगानिस्तान की 20 महिलाओं को खास ट्रेनिंग दी जा रही है।

also read :  2018 के आंदोलन में कोई केजरीवाल पैदा नहीं होगा: अन्ना

ये सभी महिलाएं 20 दिनों के मिलेट्री ट्रेनिंग के कार्यक्रम के लिये भारत आई है। पारंपरिक बुर्के में हाथ में बंदूक लिये ये महिलाएं भारत में पहली बार ट्रेनिंग के लिये आई हैं।

भारतीय सेना अफगानिस्तान की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा। हमारे देश की बद्किस्मती है कि हमारे पाक और चीन जैसे पड़ोसी देश है, इसके बावजूद हर परिस्थिति में एक ऐसा देश भी है जो हर हाल में भारत के साथ खड़ा रहता है।

लेफ्टिनेंट कर्नल तक की रैंक की महिलाएं शामिल हैं

इस बार आतंक से लड़ने के लिए भारत औऱ अफगानिस्तान एक साथ खड़ा है। 4 दिसम्बर से इन महिलाओं को युद्ध में पारंगत होने की कला के गुर सिखाये जा रहे हैं। इन सभी महिलाओं को आफगानिस्तान के कई इलाकों से चुना गया है, इनमें लेफ्टिनेंट मेजर से लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल तक की रैंक की महिलाएं शामिल हैं।

(साभार- जी न्यूज)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More