3.51 लाख दीयों से जगमगाया अयोध्या, अब बस भूमि पूजन का इंतजार…

0

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री पांच अगस्त को करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है। मंगलवार को रोशनी में नहाया शहर बुधवार रात तक जगमग रहा।

अयोध्या धाम में 3,51000 दिए जलाए गए हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए। अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जलाए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार 1 लाख 25 हजार दीपक सरयू घाट (राम की पैड़ी) पर इसके अलावा 25 हजार भरतकूप, छोटी चौक में 11 हजार, बड़ी चौक में 12 हजार हनुमान गढ़ी में 11000, जन्मभूमि में 101, इसके अन्य कई जगह भी दीपक जलाए गए।

भगवा और लाल झंडों से पाटा पूरा क्षेत्र-

अयोध्या

वहीं, साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग में दिखाई पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं। उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता का एहसास करा रहे हैं। इस पूरे क्षेत्र को भगवा और लाल झंडों से पाट दिया गया है।

पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। 21 वैदिक आचार्यो ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। आज रामार्चा पूजा हो रही है, जिसे डॉ. रामानंद दास करा रहे हैं। प्रधानमंत्री के भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या की सीमा सील-

अयोध्या

उधर, प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या की सीमा को सील कर दी गयी है। रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आइकार्ड चेक किए बिना किसी को भी शहर में जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में हर अतिथि को भेंट में दिया जाएगा चांदी का सिक्का

यह भी पढ़ें: राम मंदिर: 400 क्विंटल फूलों से सजेगी अयोध्या, थाईलैंड से मंगाए जा रहे ये खास फ्लावर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More