यूट्यूब पर छाया खेसारी का नया भोजपुरी गाना ‘बस कर पगली’, मेघा शाह बरपा रहीं कहर

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग 2021 ‘बस कर पगली’ खूब धूम मचा रहा है। यह गाना 23 अगस्त को रिलीज हुआ।

रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

‘बस कर पगली’ सॉन्ग को SRK MUSIC यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को एक घंटे में ही 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

‘बस कर पगली’ गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और मेघा शाह पर फिल्माया गया है।

गाने में खेसारी और मेघा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। गाने का वीडियो बहुत की धुंआधार है। लगातार इस गाने के व्यूज बढ़ रहे है।

खेसारी लाल ने किया था फेसबुक लाइव-

khesari fb live

बीते दिन भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल अपने नए गाने ‘बस कर पगली’ के प्रमोशन के लिए फेसबुक लाइव किया था। इस वीडिया सांग में खेसारी लाल यादव के संग मौजूद एक्ट्रेस मेघा शाह से खेसारी लाल ने फेसबुक लाइव के जरिए फैंस से मिलवाया।

लाइव के दौरान खेसारी लाल कह रहे हैं कि आज लाइव जरूरी काम से आया हूं, मेरा नया गाना ‘बस कर पगली’ रिलीज हुआ है। बिहार की कंपनी SRK म्यूजिक भोजपुरी द्वारा यह गाना रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Video : आ गया अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कबले लईका होई दुसरका’

यह भी पढ़ें: आम्रपाली और निरहुआ का हिट भोजपुरी कांवर गीत : ‘बोल बम बोले देवघर’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)