बरेली : अचानक बिगड़ी साक्षी मिश्रा की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

साक्षी के पति अजितेश के मुताबिक फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन कमजोरी अधिक होने के कारण ड्रिप चढ़ाया जा रहा है

0

प्रेम विवाह और अपने ही परिवार से जान को खतरा बताते हुए सुर्खियों में आईं साक्षी मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को साक्षी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। बहुत अधिक कमजोरी महसूस होने के बाद उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डाॅक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। Bareilly Sakshi Mishra

साक्षी के पति अजितेश के मुताबिक फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन कमजोरी अधिक होने के कारण ड्रिप चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Bareilly Sakshi Mishra : जोड़े पर बन रही फिल्म-

गौरतलब है कि लव मैरिज कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद रातों-रात देशभर में चर्चा में आने वाली साक्षी और अजितेश की जोड़ी पर जल्द ही फिल्म रिलीज हो सकती है।

अजितेश ने बताया कि बॉलीवुड के कुछ लोगों ने भी साक्षी और उनकी लव स्टोरी पर फिल्म बनाने के लिए संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें: ‘अभि की टाईग्रेस’ साक्षी मिश्रा को आई अब भाई की याद, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें: नहीं हुए सात फेरे, संविधान को साक्षी मानकर रचाई शादी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More