BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, मुस्लिम रखते हैं 50 पत्नियां और…

0

अपने विवादित ​बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर असंसदीय बयान दिया है। बीजेपी विधायक का कहना है कि मुस्लिम धर्म में एक शख्स 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चे पैदा करते हैं।

मुस्लिम आबादी पर एक विवादित बयान देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि यह परंपरा नहीं है बल्कि जानवरों जैसी प्रवृत्ति है। आज जब देश के सामने जनसंख्या एक बड़ी चुनौती के रूप में है तो मुस्लिम समाज को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चा​हिए।

असंसदीय बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं सुरेंद्र सिंह-

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बैरिया ​सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोई विवादित बयान दिया है। अक्सर वो अपने असंसदीय बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अधिकारियों से बेहतर तो वेश्याएं हैं जो पैसे लेकर काम तो करती है। अधिकारी पैसे लेकर भी काम करेगा कि नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक विवादित बयान, राजनैतिक दरिद्र हैं अखिलेश और मायावती

यह भी पढ़ें: BJP विधायक का विवादित बयान, ‘सपना को अपना बना लें राहुल’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More