BJP में शामिल हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, कही यह बात

0

ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

साइना नेहवाल की बहन चंद्रांशु भी बीजेपी में शामिल हो गईं। 29 वर्षीय साइना हरियाणा निवासी हैं और हैदराबाद में रहती हैं।

विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं साइना ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।

साइना यहां भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

वर्ल्ड नंबर वन रही साइना-

बैडमिंटन में भारत का नाम ऊंचा करने वाली वर्ल्ड नंबर वन पर रह चुकीं साइना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

उन्होंने अब तक कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं।

भारत का नाम ऊंचा करने वाली साइना नेहवाल साल 2009 में दुनिया की दूसरी और साल 2015 में दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी बनीं थीं।

पहले भी BJP में शामिल हुए कई खिलाड़ी-

बता दें कि साइना से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए थे।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भी बीजेपी में शामिल हुए थे। वह अभी पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं।

यह भी पढ़ें: सिर पर मैला ढोने को मजबूर हैं महिलाएं

यह भी पढ़ें: पिता को प्रवेश न मिलने से नाराज है साइना

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More