आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने भरा नामांकन पर्चा, BJP पर बोला हमला

0

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा। अखिलेश के पहुंचने के पहले ही हजारों सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उनमें भारी जोश दिखा।

नामांकन के बाद बोले अखिलेश-

नामांकन पत्र भरने के बाद अखिलेश यादव ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। सातवां चरण आते-आते कितने वोटों की बारिश होगी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को केवल पांच नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा।

BJP पर किया वार-

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों की धरती रही है। यहां का विकास सपा और बसपा ने ही किया है। जनता काम और तरक्की पर उनको वोट देगी। उन्होंने कहा कि मतदान काफी अच्छा चल रहा है। उम्मीद है कि पहले चरण से भी अधिक मतदान होगा और आजमगढ़ की जनता समाजवादियों को अच्छे मतों से जिताएगी।

2014 में पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी सपा-

बात करें अगर लोकसभा चुनाव 2014 की तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 42.3 फीसदी वोट के साथ 71 सीटें हासिल की थी। 22.2 फीसदी वोट के साथ सपा पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस चुनाव में कांग्रेस को 7.5 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सीटें जीती थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का वोट प्रतिशत 19.6 था लेकिन उसे कोई भी सीट हासिल नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: इस बार BJP की चाय नहीं बनने देनी है : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें: हो गया फैसला, यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More