अलविदा …कभी ना हार मानने वाले महानायक ‘अटल’ को…

0

राजनीति जगत के अजातशत्रु और महान कवि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।

तिरंगे में लिपटे अटल जी के पार्थिव शरीर को सलामी के साथ दिल्ली के स्मृति स्थल में हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्या ने मुखाग्नि देकर किया दाह संस्कार।

atal

अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया

अटल जी को दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद भाजपा मुख्यालय से अटल जी की अंतिम यात्रा की शुरुआत की गई और स्मृति स्थल पर खत्म हुई। शाम करीब 4 बजे स्मृति स्थल में अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया।

atal

Also Read ;  सिर्फ चाट, ठंडई के दी नहीं ‘ठग्गू के लड्डू’ के भी थे शौकीन अटल

अटल की अंतिम यात्रा में पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा है। फूल माला से सजी ट्रक में अटल जी के पार्थिव शरीर को रखा है। भाजपा मुख्यालय से अटल जी की अंतिम यात्रा के साथ साथ पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह साथ साथ पैदल चल रहे है।

atal

साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बाकी के मंत्रियों भी शामिल रहे। हर आम और खास आदमी अटल की आंतिम यात्रा के काफिले में शामिल हुआ। आज पूरे सवा सौ करोड़ जनता की आंसूओं के साथ विदाई दी गई।

स्मृति स्थल पर पूरे रीति रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अटल जी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से शुरु होकर स्मृति स्थल पर खत्म हुई। इसके बाद अटल जी को सलामी दी गई।

natin

अंतिम संस्कार से पहले अटल बिहारी बाजपेई की नातिन को अटल के पार्थव शरीर को ढका जाने वाला तिरंगा सौप गया था।  यहां पूरे राजकीय सम्मान और हिंदू रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

atal

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी आखिरी सांस ली। अटल बिहारी वाजपेयी 93 साल के थे।

atal

देर शाम करीब 5 बजे उनका निधन हो गया

लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद भी जब उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ तो पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर शुरु हो गया। देर शाम करीब 5 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद मानो पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More