यूपी ATS के एएसपी ने खुद को मारी गोली

0

लखनऊ में आज ASP राजेश साहनी की अपने ही कार्यालय में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर फैलते ही  पूरे पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। ASP राजेश साहनी राजधानी के ATS मुख्यालय में तैनात थे। घटना के तुरन्त बाद ही मौके पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, आईजी एसटीएफ और एसएसपी लखनऊ भी ATS मुख्यालय पहुंच गये हैं।

ASP राजेश साहनी की संदिग्ध हालत में मौत

अभी थोड़ी देर पहले ही आई एक खबर से पूरे पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया।  ATS मुख्यालय में ASP राजेश साहनी  ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राजेश साहनी की मौत की खबर सुनते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एएसपी राजेश साहनी की मौत की खबर सुनते ही लखनऊ स्थित एटीएस मुख्यालय पर पुलिस के बड़े अदिकारियों का तांता लग गया है। फिलहाल राजेश साहनी ने किन कारणों से खुद को गोली मारी है अभी ये पता नहीं चल सका है।

Also Read : केरल : मानसून की पहली बारिश

राजेश सहानी PPS-1992 बैच के अधिकारी हैं

बता दें कि एटीएस मुख्यालय के दोनों गेट बंद करा दिए गये हैं। राजेश साहनी  काफी हंसमुख व्यवहार के थे। राजेश सहानी PPS-1992 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में यह लखनऊ स्थित ATS मुख्यालय में तैनात थे। यह मूल रूप से पटना बिहार के रहने वाले थे।  इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि ASP राजेश साहनी खुरासान मॉड्यूल को खोलने वाले अधिकारी थे। लखनऊ में ISIS के सैफुल्ला एनकाउंटर में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लोगों का मानना है कि वह काफी हंसमुख प्रवृति के अधिकारी थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More