राज्यसभा उपचुनाव के लिए अरुण सिंह ने भरा नामांकन, निर्वाचित होना तय

0

यूपी में राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अरुण सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को सेवा करने का अवसर दिया ये मेरे लिए बड़ी बात है।
मैं यूपी के विकास में योगदान देना जारी रखूंगा।

अनेक लोग थे मौजूद

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के अलावा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश खन्ना सहित सरकार के मंत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे।
अरुण सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधान भवन में भाजपा विधानमंडल कार्यालय पहुंचे।
इसके बाद सेंट्रल हॉल में नामांकन किया।
इस नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, ब्रजेश कुमार पाठक, डॉ महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।
अरुण सिंह का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक का है।

नामांकन की आज अंतिम तिथि

राज्यसभा की खाली सीट पर नामांकन की आज अंतिम तिथि है।
तीन तक नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि पांच दिसंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
किसी भी अन्य दल की ओर से किसी भी प्रत्याशी के मैदान में न उतरने के कारण भाजपा के अरुण सिंह का राज्यसभा में जाना तय है।
राज्यसभा की खाली सीट के लिए उप चुनाव का मतदान 12 दिसंबर को होगा।
सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा जबकि पांच बजे से मतगणना होगी।
इसका परिणाम भी 12 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
इस खाली सीट पर निर्वाचन सम्पन्न कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। राज्यसभा उप चुनाव के लिए तारीख घोषित होने के बाद अब सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है।
प्रदेश में संख्या बल के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अरुण सिंह का जीतना तय माना जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More