भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस तरह कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम, वीडियो वायरल

0

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। भारत में कोरोना सं​क्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया। इस बीमारी के सामने हमारे डॉक्टर्स, पुलिस या फिर जरूरी सेवाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी ढाल बनकर खड़े हैं।

इन कोरोना वॉरियर्स के प्रति हर कोई अपने अपने तरीके से सम्मान की भावना प्रकट कर रहा है। इसी कड़ी में भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी इन कोरोना वॉरियर्स को अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के एक गाने ‘तेरी मिट्टी’ के जरिए अपना पैगाम दिया है।

अंजना के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में कोरोना वॉरियर्स को अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखाया गया है कि वो कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही इसमें चलती फिरती मुंबई को भी फिल्माया गया है।

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं अंजना सिंह-

कुछ दिन पहले अभिनेत्री अंजना सिंह ने जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण से बचने की अपील की।

अंजना सिंह ने कहा था कि दूसरों कि मदद करने से जो दिल और आत्मा को सुकून मिलता है, वो लाजवाब एहसास होता है। उन्होंने आम लोगों से भी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

सोशल मीडिया लवर हैं अंजना सिंह-

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह एक सोशल मीडिया लवर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अंजना सिंह अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर किया करती हैं। अंजना की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

अंजना सिंह भोजपुरी के सभी बड़े स्टार्स जैसे खेसारी लाल, निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अंजना सिंह ने कई टीवी शोज में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं अंजना सिंह

यह भी पढ़ें: किसको धमका रहीं भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक अंजना सिंह ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More