एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ये छोटी बच्ची

0

कहते हैं कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी उम्र मायने नहीं रखती हैं। इंसान अपनी मेहनत के दम पर आसमान की उन बुलंदियों को छू सकता है जो एक उम्र दराज इंसान भी उन चीजों के बारे में नहीं सोच सकता है।

कुछ ऐसा ही कारनाम कर दिखाया है अनिका वर्मा ने। महज 13 साल की अनिका ने 2018 में होने वाले एशियन गेम्स में देश की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि अनिका गोल्फ की खिलाड़ी हैं, और इंडियन वीमेन्स नेशनल टीम का हिस्सा भी हैं।

अनिका उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 36 में रहती हैं। मालूम हो कि अनिका इससे पहले भी कई टूर्नामेंट्स में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी हैं। अनिका डीपीएस में 8वीं क्लास में पढ़ती हैं, आप को जानकर हैरानी होगी कि अनिका जब 8 साल की थी तभी से गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था।

Also read : सलमान की इस फिल्म ने बॉलीवुड हस्तियों को किया हैरान

इस समय अनिका अंडर 15 में इंडिया की नंबर 1 खिलाड़ी हैं। अब तक कई मेडल अपने नाम करने वाली अनिका गोल्फ महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए 2018 में वह एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रही है। इसके लिए वह भरपूर मेहनत कर रही हैं। उन्होंने नोएडा के गोल्फ कोर्स से गोल्फ खेलना शुरू किया था। अनिका रोजाना 4 घंटे प्रेक्टिस करती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More