कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

0

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन बुधवार रात को किया।

शहीद होने वाले भारतीय जवान की पहचान लांस नायक करनैल सिंह के रूप में की गई है।

लांसनायक करनैल सिंह की बहादरी को सलाम

सेना ने एक बयान में कहा है कि, हम लांसनायक करनैल सिंह की बहादरी को सलाम करते हैं। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 30 सितंबर की रात को कृष्णा घाटी सेक्टर में वो शहीद हो गए। हमें उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना है।

बता दें कि पिछले कई दिनों में कुपवारा, पीर पंचाल, रजौरी और पुंछ में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान भारत के नागरिक इलाकों और भारत के रक्षा ठिकानों को टारगेट कर रहा है और लगातार गोलीबारी कर रहा है।

सेना ने कहा कि वो पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दे रहा है।

यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से अनलॉक 5 : क्या खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर ?

यह भी पढ़ें: हाथरस: CM योगी ने पीड़ित परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, कहा- परिवार को 25 लाख रुपए की मदद, मकान और एक सदस्य को देंगे नौकरी

यह भी पढ़ें: थाने में ही सुरक्षित नहीं महिला सिपाही! SHO पर छेड़छाड़ का आरोप, बोली-कभी छूते हैं गाल तो कभी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More