अमित शाह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, ABCD के जरिए बताया सपा का मतलब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव अभियान में तेजी दिखा रही हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह हरदोई में एक जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए।

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव अभियान में तेजी दिखा रही हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी आए दिन जन सभा यात्राएं कर रही है। बता दें के आज गृहमंत्री अमित शाह हरदोई में एक जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए। वही सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह सपा पर निशाना सधते हुए कहा कि, ‘सपा की ABCD ही उल्टी है। इनके लिए A का मतलब है अपराध, B का मतलब भाई-भतीजावाद, C का मतलब करप्शन और D का मतलब दंगा है।

अमित शाह ने सपा पर बोला हमला:

गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये विकास नहीं बल्कि समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां ढाई सौ करोड़ रूपया मिला है, ऐसा भ्रष्टाचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा यूपी की जनता ने 15 साल सपा और बसपा को राज करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने विकास नहीं किया सिर्फ भ्रष्टाचार किया।

भाजपा की सरकार देश से भ्रष्टाचार का करेगी सफाया:

अमित शाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी इस देश के अंदर से भ्रष्टाचार को नाबूत करेगी और काला धन को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार गरीब के विकास के लिए कटिबद्ध है और इसमें भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं है। उसी दौरान अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि यहां पर मौजूद लोग इस बात का सबूत है कि यूपी में भाजपा को फिर 300 से ज्यादा सीट मिलने वाली है। इसके बाद उन्हने कहा कि भाजपा की जीत, सपा औए बसपा का सूपड़ा साफ करने वाली होगी।

 

यह भी पढ़ें: भूटान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, कहा- बिना शर्त निभाई दोस्ती

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More