केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपनी गोवा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि ये पाकिस्तान को एक संदेश था कि उनको कैसे जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा की यदि पाकिस्तान फिर से ऐसी कोई हरकत करेगा तो भारत दुबारा सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देगा।
जरुरत पड़ने पर आगे भी हो सकती है सर्जिकल स्ट्राइक:
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान को साबित किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बता दिया है कि भारत देश की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ आसान नहीं है। हमने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था और यदि जरुरत पड़ी तो आगे भी यही होगा।
देश हमेशा याद करेगा पूर्व सीएम मनोहर पार्रिकर को:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा को पहचान पूर्व सीएम मनोहर पार्रिकर ने दिलाया। साथ ही उन्होंने वन रैंक, वन पैंशन भी तीनों सेनाओं को दिया। इसके लिए देश उनको हमेशा याद करेगा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता से मिली हार के बाद मैदान पर लेट फूट-फूटकर रोया दिल्ली का सलामी बल्लेबाज, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: क्या होता है ब्लैकआउट ? अचानक कैसे पैदा हो गया भारत में अप्रत्याशित बिजली संकट ?