सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0

अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी और भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त वसीम को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार रात को मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में गोली लगी। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो में चल रहा है। वसीम की गिरफ्तारी के साथ नामजद सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सभी आरोपी गिरफ्तार-

इस मामले में पीड़ित परिवार ने वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और बीडीसी रामचंद्र के खिलाफ सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामेल में धारा 302 और 120—बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है।

घर में हुई थी सुरेंद्र सिंह की हत्या-

25 मई की रात बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आनन-फानन में परिजन द्वारा सुरेंद्र सिंह को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने BJP कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More