24 अक्टूबर को वाइट हाउस में मनाई जाएगी दीपावली

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे। भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले गुरुवार को यह आयोजन किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं।

बराक ओबामा ने की थी परंपरा की शुरुआत-

इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में की थी।

व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ‘दीप’ जलाने की रस्म के साथ दिवाली मनाएंगे।

आयोजन संबंधी अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

2017 में पहली बार मनाई गई थी दिवाली-

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहली बार दिवाली 2017 में अपने ओवल कार्यालय में मनाई थी।

इस दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह मौजूद था।

दिवाली का जश्न शुरू-

पिछले साल ट्रंप ने अमेरिका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था।

इस बीच अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई।

यह भी पढ़ें: Father’s Day 2019 : ये हैं राजनीतिक दुनिया के ‘डैडी कूल’ जिन्होंने बदले पिता के रूप

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड, कहा- 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More