अमेरिका ने भारतीय लोकतंत्र के आलोचकों को दिया करारा जवाब, ‘मोदीकाल में भारत में एक जीवंत लोकतंत्र’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेशी दौरे कर रहे हैं। जापान और अफ्रीका के बाद पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी के अमेरिका जाने से पहले व्हाइट हाउस ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस ने इस बयान से  विपक्षी राजनैतिक पार्टियों द्वारा भारतीय लोकतंत्र पर उठाए गए सवालों का करारा जवाब दिया है।

 व्हाइट हाउस ने आलोचनाओं को किया खारिज

दरअसल, भारतीय लोकतंत्र पर जमकर राजनीति हो रही है। लोकतंत्र पर सियासी हमलों को देखते हुए अमेरिका ने विपक्षियों की बोलती बंद कर दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में भारत में एक जीवंत लोकतंत्र है। इसमें अगर किसी को भी शक है तो वो नई दिल्ली जाकर खुद देख लें। इसी के साथ ही व्हाइट हाउस ने भारतीय विपक्षी पार्टियों और विदेशी राजनीतिज्ञों के उन सभी आलोचनाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए हैं।

जॉन किर्बी ने पीसी में की पीएम मोदी की तारीफ

बता दें, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिकी के न्यूयॉर्क शहर में मोदी सरकार की आलोचना कर रहे थे। तब व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया है।

जॉन किर्बी ने कहा, ‘भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। कोई भी, जिसे आप जानते हैं, जो नई दिल्ली जाता है, वह इसे खुद देख सकता है और निश्चित रूप से, मैं उम्मीद करता हूं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और इसकी हालत चर्चा का हिस्सा होगी।’

किर्बी ने कहा, ‘आपने देखा कि शांगरी-ला सचिव (रक्षा, लॉयड) ऑस्टिन ने अब कुछ अतिरिक्त रक्षा सहयोग की घोषणा की है जिसे हम भारत के साथ आगे बढ़ाने जा रहे हैं। बेशक, हमारे दोनों देशों के बीच बहुत अधिक आर्थिक व्यापार है। भारत एक पैसिफिक क्वाड के सदस्य और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के संबंध में एक प्रमुख मित्र और भागीदार हैं।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जॉन किर्बी ने कहा कि ऐसे अनगिनत कारण हैं कि भारत निश्चित रूप से हमारे दोनों देशों के बीच न केवल द्विपक्षीय रूप से, बल्कि बहुपक्षीय रूप से कई स्तरों पर मायने रखता है।

22 जून को पीएम मोदी करेंगे अमेरिका का दौरा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में यानी 22 जून को अमेरिका की राजकीय यात्रा पर होंगे। इस दौरान वो राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन से मिलेंगे। इसके अलावा 22 जून को वो स्टेट डिनर में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के राजकीय यात्रा पर आने का कारण पूछने पर किर्बी ने जवाब दिया कि भारत कई स्तरों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक मजबूत भागीदार है।

 

Also Read : यूपी में माफियाओं के बुरे दिन शुरू, जेल हो या बाहर माफियाओं में दिख रहा खौफ़

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More