इस पेड़ पर फल की जगह उगते हैं पैसे !

0

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी पेड़ है जो सिक्कों से लदा हुआ है। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यह पेड़ कहां और कैसे हैं। दरअसल ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में पैसों से लदा एक पेड़ है। जो करीब 1700 साल पुराना बताया जाता है। इस पेड़ के तने, तनों के बीच के हिस्से में भी अगल-अगल देशों के सिक्के लगे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तादात में इस पेड़ पर ब्रिटेन के सिक्के लगे है।

पेड़ की कोई भी जगह ऐसी नहीं बची है, जहां सिक्के लगे न हो। इस पेड़ पर लगे सिक्कों की तादात को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पेड़ कितना मशहूर है। तभी तो यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आने वाले सभी पर्यटक इस पेड़ पर सिक्के लगाते हैं और अपने मन की मुराद पूरी होने की कामना करते हैं। यही वजह है कि इस पैसों के पेड़ पर कई देशों के सिक्के देखने को मिलते हैं।

लोगों का यह भी मानना है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाने से उनकी मन की मुराद पूरी हो जाती है। वहीं अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर सिक्के लगाए, तो कहा जाता है कि उनके रिश्ते की मिठास और बढ़ जाती है। इतना ही नहीं उनका रिश्ता सालों-साल बरकरार रहता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More