इस महिला क्रिकेटर ने धोनी को पीछे छोड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

0

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में विकेटकीपिंग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

हिली टी-20 में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी से आगे निकल गई हैं और अब वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं।

एलिसा हिली ने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया।

धोनी से एक कदम आगे हिली-

Australia's Alyssa Healy

हिली के अब 99 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 92 शिकार हो गए हैं। वह धोनी से एक कदम आगे हैं। धोनी के नाम 91 शिकार हैं। हिली के बाद 39 साल की इंग्लैंड की सारा टेलर है जिनके नाम 74 शिकार हैं। राचेल प्रीस्ट ने 72 शिकार किए हैं। मेरिसा अगुइलिया के नाम 70 शिकार हैं।

उनके बाद दिनेश रामदीन हैं जिनके नाम 63 शिकार हैं। रामदीन के बाद मुश्फीकुर रहीम हैं रहीम के हिस्से 61 शिकार हैं।

वहीं अगर सभी प्रारूपों में देखा जाए तो दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे आगे हैं। बाउचर ने 467 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 998 शिकार किए हैं। उनके बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम 396 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 905 शिकार हैं। धोनी तीसरे नंबर हैं। 538 मैचों में धोनी ने 829 शिकार किए हैं।

धोनी ने पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें: 13 साल पहले धोनी के एक फैसले ने बना दिया था भारत को पहला T20 वर्ल्ड चैंपियन

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट के लिए चुना 1929 का समय

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More