मोदी सरकार पर राहुल गांधी का शायराना तंज | Hindi News Podcast

0

देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, सुने हिंदी पॉडकास्ट। जानिए देश-दुनिया की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में​ सिर्फ journalistcafe.com पर।

स्टोरी 1- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेंहू या चावल मुफ्त मिलेगा। सरकार उनको नवंबर तक पांच किलो गेंहू या चावल और हर परिवार को एक किलो चना नवंबर तक देगी। प्रधानमंत्री ने देश के संबोधित करते हुए इस योजना को दीवाली तक विस्तारित करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों ने देश के अन्न भंडार को भर दिया है, हम आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करेंगे। पीएम ने कहा कि अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है। यानि एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड। इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गाँव छोड़कर के कहीं और जाते हैं। पीएम ने कहा कि आज गरीब को, ज़रूरतमंद को, सरकार अगर मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय प्रमुख रूप से दो वर्गों को जाता है। पहला- हमारे देश के मेहनती किसान, हमारे अन्नदाता। दूसरा- हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर।

स्टोरी 2- मोदी सरकार पर राहुल गांधी का शायराना तंज

कोंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि…’तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला कैसे लुटा। मुझे रहज़नों से गिला तो है, पर तेरी रहबरी का सवाल है।’वहीं, पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को अनियोजित लॉकडाउन से देशवासियों को हुए फायदे बताने चाहिए। कोरोना नियंत्रण के लक्ष्य में तो लॉकडाउन पूर्णतया विफल साबित हुआ है। देश जानना चाहता है कि अनियोजित लॉकडाउन के तय लक्ष्यों को देश पा सका है या नहीं। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि इस योजना का विस्तार करते हुए इसे नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।

स्टोरी 3- एप्प पर प्रतिबंध से बौखलाया चीन

भारत-चीन सीमा विवाद पर जारी तनाव के बीच भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित किए जाने को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इससे हम काफी चिंतित हैं। मामले की और जानकारी ले रहे हैं।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, ‘ऐप के बैन होने पर चीन काफी चिंतित है।’ उन्होंने कहा, ‘हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि चीनी सरकार हमेशा चीनी व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कानूनों का पालन करने के लिए कहती है। भारत सरकार के पास चीनी निवेशकों सहित अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकारों को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी है।’

भारत सरकार ने सोमवार शाम को टिकटॉक, हेलो, वी-चैट समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने कहा था कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

स्टोरी 4- मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी

देश की आर्थिक राजधानी स्थित मुंबई स्थित ताज महल पैलेस और टॉवर होटल में पाकिस्तान से धमकी भरे फोन कॉल आए। इसके बाद से पुलिस ने दोनों होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। कॉल करने वालों ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। आपको बता दें कि कल ही कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकवादियों ने हमला किया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि होटल के अधिकारियों को धमकी भरे कॉल मिले हैं। इसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर शामिल स्थलों में कोलाबा इलाके में स्थित ऐतिहासिक ताज होटल भी था। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोमवार को कराची एक्सचेंज पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और आतंकवाद-रोधी उपायों को पुख्ता करते हुए होटल तथा अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

स्टोरी 5- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह गिरफ्तार

धारा 144 के उल्लघंन के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे लल्लू को पुलिस अधिकारियों ने पहले प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी दी। कहना नहीं मानने पर उन्हे हिरासत में ले लिया।

लल्लू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष की आवाज को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाना चाहती है। कांग्रेस गरीब,किसान और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही है जो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि आलम की गिरफ्तारी अवैध है जो सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये का परिचायक है। सरकार को समझ लेना चाहिये कि कांग्रेसी लाठी से नहीं डरते। सरकार चाहे उन्हे जितनी बार गिरफ्तार करा ले लेकिन उनकी पार्टी दमनात्मक नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें: Live : पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन ने लाखों लोगों का जीवन बचाया- प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, नवंबर तक हर परिवार को मिलेगा मुफ्त राशन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More