दिल्ली एयरपोर्ट में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, कोहरे की वजह से 12 ट्रेनें लेट

0

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंडी का प्रकोप जारी है कोहरे की घनी चादर ने आम लोगो के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है जिससे फिलहा कोई रहत नहीं दिख रही है वहीं आज तापमान और गिरने की आशंका है और कोहरे का भी असर बना हुआ है. आज सवेरे दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है. साथ ही उसने जानकारी दी है कि सभी उड़ानों का संचालन इस समय सामान्य है. फिर भी इससे संबंधित यात्रियों को एयरलाइन्स से संपर्क कर लेना चाहिए।

इसके आलावा कोहरे के चलते उत्तर भारत रेलवे की 12 ट्रेन देरी से चल रही हैं और दो को दोबारा शेड्यूल किया गया है।

टुटा दस साल का रिकॉर्ड…

उत्तर पश्चिम में चल रही बर्फीले हवाओं के कारण बुधवार को दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे चला गया था। बुधवार को दिल्ली का नीवनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था, वहीं दस साल बाद चार जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ है। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन भर चली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हुई। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान गिर रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं दिन भर शीतलहर चलने का अनुमान जताया जा रहा है। पारा भी गिरकर 4 डिग्री तक आने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 12.9 डिग्री, गुरुग्राम में 15 डिग्री और फरीदाबाद में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Also Read: कोरोना: भारत में हुए 2 लाख से ज्यादा टेस्ट, जापान में सबसे ज्यादा संक्रमण, देखें अन्य देशों का हाल

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More