अखिलेश : उद्घाटन के बाद ही ‘वंदे भारत एक्सप्रेस का निकला धुआं’

0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर ट्वीट किया है। अखिलेश ने वंदे भारत एक्सप्रेस की कहानी देश के विकास की कहानी है । वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद ट्रेन से धुआं निकला था। इतना ही नहीं कोट में पावर फेयलीयर भी हुआ था। उद्घाटन के बाद इतनी सारी खामियां सामने आ रही हैं। ब्रेक फंस गए और ट्रेन ही रुक गई थी।

देश का किसान आक्रोशित है युवा बेरोजगार है। सुरक्षा व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई है।

Also Read :  शहीद की अंतिम यात्रा में हंसते नजर आए भाजपा सांसद साक्षी महाराज

राहुल गांधी ने भी साधा था निशाना

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके वंदे भारत ट्रेन में आई खामियों को लेकर भाजपा पर पीएम मोदी पर निशासा साधा था। ट्वीट में लिखा था कि  मोदी जी, मैं सोचता हूं कि ‘मेक इन इंडिया’ पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह फेल हो चुका है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम कांग्रेस के लोग भी इस बारे में सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है।

रेल मंत्री ने दिया था ये जवाब

पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसा करके राहुल ट्रेन को बनाने में मेहनत करनेवाले भारतीयों को निशाने पर ले रहे हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर वंदे भारत ट्रेन और मेक इन इंडिया पर निशाना साधा था। भारतीय इंजिनियर्स, टेक्निशन और मजदूरों की मेहनत और प्रतिभा को निशाना बना रहे हैं। हमें इस सोच को रीसेट करने की जरूरत है। मेक इन इंडिया सफल है और यह करोड़ों भारतीयों की जिंदगी का हिस्सा है। आपके परिवार को यह समझने में 60 साल लग गए, क्या यह काफी नहीं है?’

भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में वाराणसी से दिल्ली लौटते वक्त शनिवार को कुछ परेशानी हुई थी। बताया गया था कि दिक्कत सुबह छह बजे उत्तर प्रदेश में टूंडला जंक्शन से करीब 15 किलोमीटर दूर पर आई थी। रेलवे के मुताबिक, किसी मवेशी के सामने आने की वजह से पहिया फिसल गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More