UP Election 2022 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

0

यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं।

उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये बयान दिया। उनके इस ऐलान से यह साफ हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे।

ये हो सकती है अखिलेश की रणनीति-

अभी ​अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। अखिलेश के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि अखिलेश का इस ऐलान को आगामी चुनाव में सपा की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वे खुद किसी सीट विशेष के चुनाव में उलझने के बजाय पूरे प्रदेश में प्रचार की अगुआई करेंगे।

प्रसपा संग गठबंधन पर बोले अखिलेश-

वहीं, शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि प्रसपा से गठबंधन में कोई मुश्किल नहीं है। उन्हें उनका सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने गिनाए 4.5 साल के काम, SP, बीएसपी और कांग्रेस ने बोला हमला

यह भी पढ़ें: ‘समाजवादी पार्टी के नहीं, नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव’: अमर सिंह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More