कर्नाटक चुनाव पर बोले अखिलेश : लोकतंत्र की हत्या

0

कर्नाटक चुनाव के बाद पहली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया जताई है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इसे लोकतंत्र (democracy) की हत्या बताया है। अखिलेश यादव ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार टिप्पणी की।

akhilesh tweet

बुधवार की रात शुरू हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद गुरुवार (17 मई) को बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है।

Also Read :  नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, एक और बच्ची को बनाया शिकार

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, आज एक बार फिर लोकतंत्र की शपथ ली जाएगी। आज फिर एक बार और हत्या की जाएगी। आज फिर सत्ता की हनक दिखाई जाएगी। आज फिर जमीर की मंडी सजाई जायेगी। आज फिर आजादी थोड़ी और मर जायेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More