अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 10 मार्च नहीं बल्कि 10 फरवरी को ही आ गया चुनाव परिणाम

अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। वही पहले फेज के वोटिंग होने के बाद भी राजनीतिक दलों के बीच सियासी जंग जारी है। चुनाव के दूसरे दिन ही यानी आज शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहां पर उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी की सरकार दिल्ली में नई लोकसभा बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि नई लोकसभा बनाने के साथ भाजपा भारत का संविधान भी बदल सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है।

यूपी से होगा भाजपा का सफाया:  

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हो रहे विधानसभा चुनाव का परिणाम जो 10 मार्च को आना है, वह 10 फरवरी को ही आ गया। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को जिस तरह मतदान हुआ उससे यह लग रहा है कि प्रदेश में भाजपा का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में सहारनपुर से रामपुर तक भाजपा का नामोनिशान तक खत्म हो जाएगा। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि अब किसी भी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कोई नेता चुनाव नहीं जीतने वाला है।

 अखिलेश ने आजम खान को किया याद:

अखिलेश ने रामपुर की जनता को संबोधित करते हुए वहां के कद्दावर नेता आजम खान को भी याद किया। उन्होंने आगे कहा कि अगर आज आजम खान बाहर होते तो यह चुनाव अलग तरीके से लड़ा जा रहा होता। उन्होंने कहा कि आजम खान को झूठे मुकदमों में जेल भेजा गया और झूठे मुकदमों की उम्र नहीं होती। सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वालों को तो जमानत मिल गई है। दूसरी तरफ विकास का काम करने वाले आजम खान को जमानत तक नहीं मिली है। अखिलेश यादव ने कहा कि तरक्कीपसंद नेता को अब तक जेल में बंद किया गया है,  भाजपा सरकार यही न्यू इंडिया बना रही है।

अखिलेश ने जनता से की अपील:

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता से कहा कि खाद की बोरी में 5 किलो कम खाद मिल रही है। यहां तक कि सपा प्रमुख ने किसानों से अपील किया कि वो बोरी में चोरी करने वालों को वोट न दें।

किसानों को दिया जाएंगे ये लाभ-अखिलेश 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को गन्ने का भुगतान पाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा है, लेकिन हमारी सरकार आने पर ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, बीएड, बीपीएड, टीईटी करने वालों को नौकरी देने और शिक्षा मित्रों को नौकरी देने का भी वादा किया है।

 

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)