अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- लखीमपुर की जीप में पराजय जुलूस निकालेगी जनता

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी दौरे पर हैं।

0

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा, सपा समेत सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी दौरे पर हैं। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में हैं। वो आजमगढ़ और बस्ती भी जाएंगे। वही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोरखपुर से कुशीनगर तक 13 नवम्‍बर को रथयात्रा करेंगे।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला:

इस बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्‍होंने लिखा कि उप्र में अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है, इसीलिए हर हफ़्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है। उप्र में भाजपा की हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही उप्र में भाजपा के नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे।

सभी पार्टियों का पूर्वांचल पर फोकस:

उत्तर प्रदेश की 33% सीटें पूर्वांचल से आती हैं। इसके 28 जिलों में 164 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए भाजपा समेत सभी पार्टियों ने पूर्वांचल पर अपना फोकस बढ़ा दिया है।  बता दें साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वांचल से 115 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि सपा को 17, बसपा को 14, कांग्रेस को दो और अन्‍य को 16 सीटें मिली थीं।

 

यह भी पढ़ें: Video: बाबर आजम ने हार के बाद खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- अगर किसी को ऐसा करते देखा तो…

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More