अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार गरीबों की झोपड़ी तोड़ रही है और घरों को नुकसान पहुंचा रही है, इस सरकार को अपना चुनाव चिन्ह भी बुलडोजर रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी नक्शा निकालकर गरीबों की झोपड़ी तोड़ रहे हैं और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सपा की सरकार आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना:

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान, व्यापारी, नौजवान हर वर्ग सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अटल जी के नाम पर  25 दिसंबर 2019 को मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था, भाजपा सरकार अब तक उनके नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी नहीं बना पाई है। जबकि वो जमीन हमारी सरकार में अधिग्रहीत की गई थी, उसके बाद भी वो पूरा नहीं कर पाए।

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर किया ट्वीट:

अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर ट्वीट करते हुए कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।

सपा में शामिल हुए ये नेता:

अखिलेश यादव ने इस मौके पर सपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। मंगलवार को पूर्व मंत्री मनपाल सिंह लोधी, सांसद जय प्रकाश के भाई जितेंद्र निषाद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह और बसपा नेता शेख सुलेमान समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

 

यह भी पढ़ें: उपलब्धि के शीर्ष से गुमनामी के अंधेरे तक, जानिए कौन थे भारत के सबसे योग्य व्यक्ति श्रीकांत जिचकर…

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More