सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की चाचा शिवपाल से मुलाकात, 2022 में साथ होने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में साल 2022 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने तैयारियों में जुटी हुई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव तमाम राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने में जुटे हैं।

0

उत्तर प्रदेश में साल 2022 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने तैयारियों में जुटी हुई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव तमाम राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने में जुटे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव से गुरुवार को मुलाकात की। एक लंबे वक्त के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच यह मुलाकात हुई है। शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष हैं। इस पार्टी का गठन शिवपाल ने सपा से अलग होकर किया था।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट:

शिवपाल और अखिलेश के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत चली। बैठक के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का किया था गठन:

बता दें कि शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर अक्टूबर 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी से प्रत्याशी भी उतारे थे। इसके चलते समाजवादी पार्टी को को कई सीटों पर नुकसान भी उठाना पड़ा था। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शिवपाल ने कई बार सपा से गठबंधन को लेकर बोल चुके हैं। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा था कि यदि 25% सीटें मिलीं तो समाजवादी पार्टी के साथ आ सकता हूं।

 

यह भी पढ़ें: नए कप्तान रोहित शर्मा बदल सकते हैं इन खिलाडियों का भाग्य! कोहली के कप्तानी में इनके करियर पर लगा प्रश्नचिन्ह

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More