बेहद सादगी से मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन, नहीं कटेगा केक, बंटेगा सैनिटाइजर

0

समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 1 जुलाई को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। इस बार कोरोना वायरस के कहर के चलते अखिलेश यादव बेहद सादगी से अपना जन्मदिन मना रहे है।

साथ ही बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता भी इस दिन को बड़ी सादगी से मनाएंगे। इस बार कोविड-19 के कारण महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी बिना किसी तामझाम के पार्टी कार्यालय पर केक काटेंगे। वहीं अनाथालयों में बच्चों को खाना खिलाएंगे।

सिडनी विश्वविद्यालय से प्राप्त की मास्टर डिग्री-

akhilesh yadav

अखिलेश यादव देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री रहे है। उन्होंने इटावा के सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उसके बाद उन्होंने राजस्थान के धौलपुर में धौलपुर मिलिट्री स्कूल में दाखिला लिया।

उन्होंने श्री जयचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर में सिविल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। और फिर सिडनी विश्वविद्यालय में पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए अध्ययन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए।

जब संभाली सपा की बागडोर-

akhilesh yadav

24 नवंबर 1999 को उन्होंने डिंपल यादव से शादी की। 2012 में, अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया और उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई।

मार्च 2012 में, 38 वर्ष की आयु में, उन्होंने उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 11 मार्च 2017 को सपा के बीजेपी से हारने के बाद अखिलेश ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव खजांची को गिफ्ट करने गए थे घर से लेकिन…

यह भी पढ़ें: तो हमारी ट्रेनें उम्रदराज होने के चलते भूल गयीं अपनी राह !!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More