आगरा के अरबपति नये मेयर नवीन के लिए बदलना पड़ा साफ्टवेयर

0

प्रदेश के आगरा जिले में मेयर का चुनाव पहले दिन से ही रोचक बना हुआ था। पूरे प्रदेश की निगाहें  आगरा के मेयर पद पर लगी थी। वजह थी बीजेपी की ओर से मेयर का चुनाव लड़ रहे नवीन जैन वहीं नवीन जैन ने आज बीजेपी के मेयर प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर ली।

 

Also Read:  खुशी जाहिर करते योगी बोले- 2019 का रास्ता साफ

 

नवीन जैन यूपी निकाय चुनाव में एक अकेले ऐसे प्रत्याशी जो संपत्ति के मामले में अरबपति थे। इन्हीं की वजह से चुनाव आयोग को अपना सॉफ्टवेयर में बदलाव करना पड़ा था। उनकी जैन की संपत्ति के अंक कंप्यूटर में दर्ज नहीं हो पा रहा था। जिसकों लेकर चुनाव आयोग को अपना सॉफ्टवेयर को बदला था।

आपको बता दें कि संपत्ति के मामले में अगर कोई टक्कर दे रहा था, तो वह खुद उनका भाई प्रदीप जैन था। प्रदीप जैन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। बेशक दोनों भाई आमने सामाने आकर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी में दोनों एक थे। नवीन जैन के पास तकरीबन पौने चार अरब की संपत्ति थी। तो प्रदीप जैन के पास करीब 6 अरब रुपये की संपत्ति थी।

 

Also Read:  यूपी निकाय चुनाव में आयी बीजेपी की सुनामी, सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

 

चर्चा ये भी थी कि अपने भाई की मदद करने के लिए प्रदीप जैन डमी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे है। इस रोचक चुनाव में नवीन जैन ने बसपा के उम्मीदवार दिगम्बर सिंह धारके को हराते हुए जीत दर्ज की है। 14 राउंड की गिनती तक तो नवीन जैन करीब 21 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। तब एक बार को ऐसा लगने लगा था कि नवीन जैन इस अंतर की भरपाई कर भी पाएंगे की नहीं।

 

बीजेपी उम्मीदवार नवीन जैन की संपत्ति पर एक नजर

शैक्षिक योग्यता : स्नातक

चल संपत्तियां :  3.79 अरब रुपये

 

Also Read:  उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017: AIMIM ने भी खोला खाता

 

नगद : खुद के पास 8.36 लाख, पत्नी रेनू के पास 5.67 लाख रुपये, आश्रितो के पास 21 लाख रुपये

बैक व वित्तीय संस्थानों में 1.12 करोड़, पत्नी के पास 53 लाख, आश्रितों के पास 73 लाख रुपये

एलआइसी व अन्य : खुद के पास एक करोड़ व पत्नी के पास 27 लाख रुपये

जेवरात, अन्य परिसंपत्तियां :  तीन अरब रुपये ( खुद, पत्नी व आश्रितों के पास मिलकर)

अचल संपत्ति : कुल कीमत 30 करोड़ रुपये है। खुद व पत्नी व आश्रितों के पास आवास, दुकानें व प्लाट हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More