बेटे की मौत के बाद 58 वर्षीय सास ने जन्मा बच्चा, बहू पहुंची परामर्श केंद्र, संपत्ति के नये वारिस पर हंगामा

0

दंपति का इकलौटा बेटा था। बेटा जिम संचालित करता था। हंसी-खुशी माता-पिता ने बेटे की शादी सैंया की एक युवती से कराया था। शादी के दो साल बाद ही बेटो को हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। बेटे के जाने का गम भी दंपत्ति ने सह लिया। लेकिन कुछ दिन बाद बहू भी छोड़कर मायके रहने चली गई। तब से यह कहकर नहीं लौटी कि मकान नहीं बना, बन जाएगा तब आउंगी। फिर दंपत्ति ने दूसरे बच्चे को जन्म देने का मन बनाया। कुछ दिन पहले ही इस दंपत्ति ने एक बेटे को जन्म दिया। अब इसपर बहू ने संपत्ति का हवाला देते हुए हंगामा शुरू कर दिया…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक अलग तरह का मामला पहुंचा। 58 वर्ष की उम्र में सास ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी विधवा बहू ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने संपत्ति में से उसे हिस्सा देने से बचने के लिए सास-ससुर पर इस उम्र में नया वारिस पैदा करने का आरोप लगाया। ये मामला काउंसिलिंग के बाद भी नहीं सुलझ सका। अब उन्हें आगे की तारीख दी गई है।

सास ने दिया बेटे को जन्म तो बहू ने किया हंगामा

ये मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। सैंया में रहने वाली एक युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी कमला नगर के रहने वाले जिम संचालक से हुई थी। उसका पति इकलौती संतान था। लेकिन दो साल पहले हार्ट अटैक से उसके पति की मौत हो गई और उसके कोई संतान भी नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि पति के मौत के बाद वो मायके रहने लगी। उसने अपने सास—ससुर में संपत्ति में हिस्सा मांगा। युवती ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले सास ने 58 वर्ष की आयु में बेटे को जनम दिया है। युवती ने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने इस उम्र में भी नया वारिस पैदा कर दिया और सारी संपत्ति उसके नाम ही करना चाहते हैं।

शादी के 2 साल बाद हो गई थी विधवा – बहू

सैंया निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले कमला नगर थाना क्षेत्र के निवासी जिम संचालक से हुई थी। दो साल पहले पति की हार्ट-अटैक से मौत हो गई। उनके कोई संतान नहीं है। पति की मौत के बाद वह मायके में रहने लगी। पति अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसने अपने सास-ससुर से संपत्ति में हिस्सा मांगा। नहीं देने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। रविवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।

संपत्ति के लिए पैदा किया नया वारिस – बहू

बहू ने आरोप लगाया कि उसने ससुराल में पति की संपत्ति से हिस्सा मांगा। लेकिन, सास-ससुर हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। पांच महीने पहले सास ने 58 वर्ष की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। सास-ससुर ने इस उम्र में भी नया वारिस पैदा कर दिया। सारी संपत्ति उसके नाम ही करना चाहते हैं।

मकान नही होने पर छोड़ा था ससुराल

वहीं, काउंसलिंग में आए ससुर का कहना था कि वो बहू से गांव में रहने के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह तैयार नहीं है। इस पर बहू ने बताया कि सास-ससुर कहते हैं कि पैतृक गांव में रहो, लेकिन वहां पर मकान नहीं बना है। मकान बनने पर ही वो वहां रह सकती है।

फिलहाल, लंबी काउंसलिंग के बाद भी मामला नहीं सुलझ पाया। काउंसिलिंग में जब यह मामला सुलझता नहीं दिखा तो दोनों पक्षों को आगे की तारीख दे दी गई।

 

Also Read : दिल्ली में सेंट्रल विस्टा पर सियासी जंग, ‘प्रधानमंत्री नहीं राष्ट्रपति करें उद्घाटन!’

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More