कोरोना टीका लगाने के बाद अचानक बिगड़ी 8 महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत, मचा हड़कंप…

0

देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का टीका लगने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं शनिवार सुबह अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 8 महिला पुलिसकर्मियों की एकाएक तबीयत खराब होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में 8 महिला सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी महिला अरक्षियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

उल्टी और चक्कर की शिकायत

police

मिली जानकारी के मुताबकि शुक्रवार को जिले में हुए कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण में इन सभी महिला पुलिसकर्मियों को भी टीका लगवाया गया था

आज सुबह ये श्री राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात महिला चेकिंग बूथ पर अपनी ड्यूटी पर पहुंची थीं। सुबह-सुबह ही इन सभी महिला आरक्षियों की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको बेचैनी उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई।

शुक्रवार को लगा था कोरोना का टीका

coronavaccine

बता दें कि श्रीराम जन्म भूमि की सुरक्षा में महिलाओं की चेकिंग के लिए 3 प्वॉइंट बनाए गए हैं। इन सभी चेकिंग प्वाइंट पर महिलाओं की चेकिंग की जाती है, जिससे कोई संदिग्ध वस्तु राम जन्म भूमि में लेकर महिलाएं ना जा सके।

राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात 8 महिला आरक्षी आज सुबह ही अपने ड्यूटी पर पहुंची थीं। शुक्रवार को सभी महिला पुलिसकर्मियों को टीका लगा था।

यह भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट…

यह भी पढ़ें: यूपी : पुलिस छापेमारी के दौरान शख्स ने जहर खाकर दी जान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More