लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद युवक ने शादी करने से किया इनकार, जानिए क्या थी वजह

गुजरात में कुछ लोगों पर 20 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

0

गुजरात में कुछ लोगों पर 20 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ शादी रचाने से इनकार कर दिया था। इनकार करने बाद उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह घटना राज्य के वलसाड जिले का है। सूत्रों के अनुसार जिले के सुदूर आदिवासी गांव आसलोना में पंचायत की बैठक के बाद इस घटना का उजागर हुआ। मृतक युवक का नाम संजय भूसरा बताया गया। संजय की मृत्यु के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में अब तक 7 लोगों को जेल का दरवाजा दिखाया।

क्या है पूरा मामला?

खबरों के मुताबिक जांच पड़ताल में पता चला कि संजय ने जिस लड़की के साथ शादी करने से इनकार किया जिससे उससे उसकी सगाई हुई थी। 3 साल पहले दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद करीब 1 साल से दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रह चुके थे।

संजय को जम कर पीटा

संजय की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। उस विडियो में गांव के कुछ लोग संजय की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। मारपीट के दौरान संजय एक गड्ढे में गिर जाता है जिसके बाद उसकी और जम के पिटाई की जाती है। कुछ लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें रोक नहीं पाया गया।

लड़कीवालों को किया गया गिरफ्तार

इस गमगीन मामले में पुलिसवालों ने लड़की के पिता लक्ष्मण गवली, उत्तम गवली, छग्गन गवली, रमन गवली, सीताभाई गवली, सुनील गवली और महडू गवली को संजय की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। संजय के पिता आनंद भूसरा ने केस दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें: नए कप्तान रोहित शर्मा बदल सकते हैं इन खिलाडियों का भाग्य! कोहली के कप्तानी में इनके करियर पर लगा प्रश्नचिन्ह

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More