भारत से रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहता तालिबान; कहा- किसी भारतीय को डरने की जरूरत नहीं…

0

अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो चुका है। राष्ट्रपति अशरफ गनी पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं। काबुल से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर जाना चाहते हैं। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं।

तालिबान की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं भारत भी अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए कोशिशें कर रहा है।

भारत संग अच्छे रिश्ते चाहता है तालिबान-

इस बीच तालिबान भारत संग अच्छे रिश्ते की वकालत कर रहा है। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें भारत संग मजबूत रिश्ते चाहिए।

प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के मुताबिक तालिबानियों की ओर से ये भी कहा गया है कि भारत के राजनयिक अफगानिस्तान में एकदम सुरक्षित रहेंगे और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमें भारत संग अच्छे और मजबूत रिश्ते चाहिए। तमाम राजनयिक भी यहां पर सुरक्षित रहेंगे। तालिबानी प्रवक्ता का कहना है कि किसी को भी देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। तालिबान को भारत संग अच्छे रिश्ते चाहिए।

काबुल-दिल्ली के बीच की उड़ान बंद-

बता दें कि भारत की ओर से एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स को रिजर्व किया गया था ताकि भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला जा सके।

लेकिन फिलहाल काबुल और दिल्ली के बीच की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सोमवार को नई दिल्ली में कैबिनेट सेक्रेटरी की अगुवाई में एक अहम बैठक भी हो रही है।

इसमें विदेश मंत्रालय, सिविल एविएशन मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद हैं। अफगानिस्तान से भारतीयों को निकालने के लिए मंथन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के हालात के लिए ट्रंप ने बाइडन को जिम्मेदार ठहराया, पूछा- मैं याद आ रहा हूं?

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार की हत्‍या, तालिबान हिंसा की कवरेज के दौरान गई जान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More