किस हाल में हैं अफगानिस्तान छोड़कर भागे अशरफ गनी की बेटी? जी रहीं हैं ऐसे जिंदगी…

0

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पहले मुल्क छोड़कर भागने वाले राष्ट्रपति अशरफ गनी इस समय अपने ​परिवार के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं।

जरूरत के समय देश को छोड़कर जाने पर अशरफ घनी की हर ओर आलोचना हो रही है तो वहीं उनकी बेटी अमेरिका में आराम की जिंदगी जी रही है।

mariam ghani

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 43 साल की मरियम गनी ब्रुकलिन की क्लिंटन हिल बिल्डिंग में रहती हैं। अमेरिका में ही जन्मीं और पढ़ी-लिखीं मरियम पेशे से आर्टिस्ट एवं फिल्ममेकर हैं। मरियम अफगान महिलाओं से बेहद अलग जिंदगी जीती हैं।

अपने पिता के अफगानिस्तान छोड़कर भागने के कुछ दिन बाद उन्हें न्यूयॉर्क में अपनी एक दोस्त के साथ टहलते हुए स्पॉट किया गया। मरियम ने अफगानिस्तान के हालात और अपने पिता के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

mariam ghani

हालांकि वो ये जरूर चाहती हैं कि अफगान में स्थिति जल्दी ठीक हो जाए। वह अमेरिका के लोगों को अफगानियों के अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए जागरुक कर रही हैं। इसके लिए मरियम एक विशेष कैंपेन भी चलाती हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मरियम ने सवाल करते हुए पूछा था कि अफगानियों की मदद के लिए हम क्या कर सकते हैं? जानकारी के मुताबिक, निर्वासन में पली-बढ़ी मरियम पहली बार 2002 में तब अफगानिस्तान गईं थी जब वो 24 साल की थीं।

mariam ghani

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक, व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा अगस्त, जानें किस दिन पड़ रहे बड़े पर्व

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2021 : इस दिन भाई-बहन भूलकर भी न करें ये काम, होगा अति अशुभ

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More