ईद के सुल्तान हैं सलमान खान, ये रहा सबूत!

0

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ 5 जून को रिलीज होगी। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है। फिल्म ‘भारत’ को पूरे देश में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है। ओवरसीज में इस फिल्म को 1250 स्क्रीन्स मिली हैं।

फिल्म की कमाई को लेकर अलग-अलग कयास लगने शुरू हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की ये फिल्म उनकी पिछली सभी फिल्मों, जो ​ईद पर रिलीज की गईं है, की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

दबंग (2010) —

सही मायनों में सलमान खान के सुपरस्टार बनने की शुरुआत इसी फिल्म के जरिए हुई थी। इस फिल्म ने लगभग 141 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बॉडीगार्ड (2011) —

दंबग की सफलता को देखते हुए सलमान ने ईद पर इस फिल्म को रिलीज किया। फिल्म ने 145 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद से सलमान ने अपनी फिल्म को ईद पर ही रिलीज करने का फैसला किया।

एक था टाइगर (2012) —

ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म का व्यवसाय उनकी पिछली ईद पर रिलीज फिल्मों से ज्यादा हुआ। एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर 199 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

किक (2014) —

2013 की ईद सलमान खान चूक गए। 2014 में प्र​दर्शित हुई उनकी फिल्म किक की कामयाबी एक था टाइगर से बढ़कर रही। किक ने 233 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बजरंगी भाईजान (2015) —

बजरंगी भाईजान सलमान की पहली ऐसी फिल्म थी जो 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 321 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

सुल्तान (2016) —

पहली बार सुल्तान बने सलमान खान की इस फिल्म ने 301 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं।

ट्यूबलाइट (2017) —

लगातार 6 ईद पर ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद सलमान खान की इस फिल्म ने फैंस को काफी निराश किया। फिल्म ने मात्र 121.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

रेस 3 (2018) —

2018 में रिलीज हुई रेस 3 ने भी दर्शकों को काफी निराश किया। ईद पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने 169 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

भारत (2019) —

लगातार दो बार कमजोर फिल्म देने के बाद फैंस को उम्मीद है कि सलमान इस बार ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, कटरीना कैफ, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More