माँ को अंतिम विदायी देने पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार दिखे बेहद हतास, देखें तस्वीरे…

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

0

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं। आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास पहुंच गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है।’ अपनी मां को खो देने के बाद अक्षय कुमार बुरी तरह टूट गए हैं और यही उदासी उनके चेहरे पर भी साफ नजर आई।

अंतिम विदाई के दौरान खोए-खोए दिखाई दिए एक्टर:

अक्षय कुमार अपनी मां को अंतिम विदाई देने शमशान घाट पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी नजर आयी। इस दौरान एक्टर खोए-खोए दिखाई दिए। एक्टर की मां को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब जैसे रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तोरानी, करन कपाड़िया आदि भी पहुंचे थे। सुबह ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपनी मां के गुजर जाने की जानकारी फैन्स संग साझा की थी। अक्षय के इस पोस्ट पर सितारों के अलावा फैन्स भी अपने चहेते सितारे को सांत्वना देते नजर आए।

 

फिल्म की शूटिंग छोड़ वापस भारत लौट आए थे अक्षय कुमार:

बता दें कि शुक्रवार को अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया (77) की तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। मां की तबीयत के बारे में पता चलते ही अक्षय कुमार लंदन से अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ वापस भारत लौट आए थे। वे सोशल मीडिया के जरिए लगातार मां के प्रति अपना प्यार और चिंता जाहिर कर रहे थे। कल उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोंगों से कहा था कि उनका परिवार इस समय बुरे वक्त से गुजर रहा है और उन्हें दुआओं की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाकी है, अभी तो इस परिंदे का इम्तेहान बाकी है….

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More