राम की भक्ति में लीन हुईं ये मुस्लिम महिलाएं, रामचरित मानस का पाठ किया शुरु

0

वाराणसी। अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है। धर्म नगरी को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इस खास पल का इंतजार हर किसी को है। सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में आस्था रखने वाले मुस्लिम भी भूमि पूजन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने तो रामचरित मानस का पाठ भी शुरु कर दिया है।

हर साल रामनवमी पर उतारती हैं आरती

तीन दिवसीय रामचरित मानस का पाठ शुरु करने वाली मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि भगवान राम उनके भी पूर्वज हैं। यही कारण है कि जब पांच सौ सालों बाद रामजन्म भूमि पूजन की बेला आई तो ये महिलाएं धर्म और मजहब की दीवारें गिराकर भगवान राम की भक्ति में लीन हो गईं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब मुस्लिम महिलाओं के इस समूह ने भगवान राम की भक्ति शुरु की है। हर साल रामनवमी के दिन ये महिलाएं भगवान राम की आरती उतारती हैं।

वाराणसी

राम को मानती हैं पूर्वज

वाराणसी के लमही गांव में स्थित मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से 3 दिन से रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया है। इसकी अगुवाई मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर कर रही हैं। रामचरितमानस पाठ के साथ-साथ बीच-बीच में हिंदू मुस्लिम महिलाएं मिलकर राम भक्ति भजन में भी तल्लीन नजर आती हैं। इन मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि सैकड़ों वर्षों के लंबे इंतजार और कुर्बानी के बाद अब राम जन्म भूमि पूजन होने जा रहा है। चूंकि राम मुसलमानों के भी पूर्वज रहे हैं, इसलिए इसकी खुशी उन सभी मुस्लिमों को भी है। यही वजह है कि उन्होंने लगातार तीन दिनों तक के लिए रामचरितमानस का पाठ शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: बजरंगबली के जीवित होने के ये हैं पुख्ता सबूत, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश !

यह भी पढ़ें: अयोध्या में हर अतिथि को भेंट में दिया जाएगा चांदी का सिक्का

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने की भतीजे की तारीफ, कोरोना से जंग में परिजनों का रखा था ख्याल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More