बड़ा बदलाव : भारतीय सेना ने पहली बार 5 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर किया प्रमोट

0

पहली बार भारतीय सेना ने आज पांच महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत किया है। भारतीय सेना ने सर्विस के 26 साल पूरे होने के बाद 5 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत किया है।

यह पहली बार है कि कोर ऑफ सिग्नल, कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) और कोर ऑफ इंजीनियर्स के साथ सर्विस में रहते हुए महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर मंजूरी दी गई है।

पहले, कर्नल के पद पर प्रमोशन केवल आर्मी मेडिकल कोर (AMC), जज एडवोकेट जनरल (JAG) और सेना शिक्षा कोर (AEC) में महिला अधिकारियों के लिए लागू थी।

भारतीय सेना ने किया ऐतिहासिक बदलाव-

अब इस फैसले के बाद भारतीय सेना की ज्यादा ब्रांचों में प्रमोशन के रास्ते का विस्तार महिला अधिकारियों शुभ संकेत है।

भारतीय सेना की अधिकांश शाखाओं से महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के निर्णय के साथ ही यह कदम एक जेंडर न्यूट्रल सेना के प्रति भारतीय सेना के दृष्टिकोण को दिखाता है।

कर्नल टाइम स्केल रैंक के लिए चुनी गई पांच महिला अधिकारियों में- सिग्नल कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल और कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना और इंजीनियरों की लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला, दुनिया देखेगी भारतीय सेना का शौर्य 

यह भी पढ़ें: बेटियों को मिला एक और अधिकार, अब लड़कियां भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More