हिंदी दिवस : जानें उन फिल्मों के नाम जिन्होंने बढ़ाया हिंदी का मान

0

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भाषा बेशक अलग हो लेकिन लोगों की दिलचस्पी हिंदी फिल्मों की तरफ लगातार बढ़ रही है।

यह भाषा का ही असर है कि विश्व पटल पर बॉलीवुड फिल्मों ने एक विशेष स्थान बनाया है। हिंदी फिल्मों को उन देशों में भी बहुत प्यार मिला है, जहां हिंदी से कोई लेना देना नहीं है।

इन फिल्मों के बीच कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में भी बनी जिन्होंने दुनिया को हिंदी भाषा का महत्व समझाया है। देश-विदेश यानी एक तरह से पूरी दुनिया को हिंदी फिल्मों ने एक सूत्र में बांधा है।

चलिए जानते हैं ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिसने देसी ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी हिंदी का पाठ पढ़ाया है।

हिंदी मीडियम-

hindi medium

2017 में आई इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम में दिखाया गया कि कोई भी माता पिता अपने बच्चे को हिंदी मीडियम स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहता है।

हाफ गर्लफ्रेंड-

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक ऐसी प्रेम कहानी थी जिसमें हीरो हिरोइन के बीच भाषा की खाई एक अहम रोल अदा करती है। इसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे।

इंग्लिश विंग्लिश-

english vinglish

2012 में आई इस फिल्म में श्रीदेवी ने मुख्य किरदार निभाया था। यह एक ऐसी महिला की कहानी थी जो अंग्रेजी भाषा को नहीं बोल पाती थी।

नमस्ते लंदन-

namastey_london

साल 2007 में आई नमस्ते लंदन फिल्म ने लोगों के अंदर सोई हुई हिंदी और अपने देश के प्रति सम्मान को जगाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गोलमाल-

golmaal

साल 1979 में आई फिल्म ‘गोलमाल’ में बड़े ही रोचक ढंग से हिंदी के महत्व को समझाया गया है।

यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस : आखिर क्यूं है ये भाषा खास

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More